महत्व है 

डाक्टर के लिए बीमार का,

मरीज के लिए तीमारदार का,

गहने के लिए सुनार का, 

मालिक के लिए बफादार का।  बड़ा महत्व है। 

बहन के लिए भाई का, 

घर में साले और जमाई का, 

दूध में मक्खन और मलाई का, 

खाने में मिठाई का,   बड़ा महत्व है। 

शादी में सगाई का, 

देश में महंगाई का,

तेल में पेराई का,

मांसाहारी के लिए कसाई का,  बड़ा महत्व है। 

लीडर में बिहारी का, 

बाजार में मारवाड़ी का, 

पान में कत्था सुपारी का,

घर से दूर जबारी का,    बड़ा महत्व है। 

खुश रहने के लिए पड़ोसी का, 

निभाने के लिए दोस्ती का, 

जीवन में अपनी लुगाई का, 

दुख जानने के लिए बिबाई का,    बड़ा महत्व है। 

सोचने समझने के लिए अकल का, 

सुन्दर दीखने के लिए सकल का, 

परीक्षा पास करने के लिए नकल का, 

किसानों के लिए अच्छी फसल का, 

बड़ा महत्व है, भाई हम साथ साथ हैं, 

इसका भी बड़ा महत्व है। बड़ा महत्व है। 

जयहिंद जयभारत वन्देमातरम।

Leave a comment